Posts

Showing posts from November, 2022

सुबह कितने बजे उठना सही है?

  सुबह कितने बजे उठना सही है? सुबह उठने का सही समय तो ब्रह्म मुहूर्त में होता है. यानि सुबह बिस्तर छोड़ देने का सही समय सुबह 4 से 5.30 बजे तक का माना गया है। हमारे दिन की शुरुआत सुबह उठने के साथ ही शुरू होती है और अगर सुबह उठने का सही समय हो तो पूरा दिन अच्छा बीतना तय हो जाता है ऐसे में सुबह उठने का सही समय ब्रह्म मुहूर्त माने जाने के कुछ कारण हैं … ब्रह्म मुहूर्त सुबह उठने का सही समय? SCIENCE : शरीर स्वस्थ रहता है   सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने का सबसे पहला और सबसे बड़ा फायदा होता है अच्छी सेहत। सुबह 4 से 5.30 बजे तक वायुमंडल में यानी हमारे चारों तरफ ऑक्सीजन ज़्यादा होती है। वैज्ञानिक खोजों ने भी साबित किया है कि इस समय ऑक्सीजन गैस की मात्रा ज्यादा होती है। सूर्योदय हो जाने के बाद ऑक्सीजन कम होने लगती है और कार्बन डाईऑक्साइड बढ़ने लगती है। ऐसे में आप समझ ही गए होंगे कि प्राणवायु कही जाने वाली ऑक्सीजन जिस समय शरीर को ज्यादा मिलेगी, उस समय शरीर को बहुत लाभ मिलेगा और शरीर स्वस्थ बनेगा।

हमारी सुबह-सुबह की दिनचर्या क्या होनी चाहिए?

हमारी सुबह-सुबह की दिनचर्या क्या होनी चाहिए? सुबह उठकर टहले –  बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्ति को सुबह ब्रह्मामुहूर्त में यानी प्रात: 4 से 5.30 के बीच उठ जाना चाहिए इससे कई जरुरी काम पूरे करने के लिए समय भी मिलेगा और शरीर को सुबह के स्वच्छ वातावरण का लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा रात में सोने से पहले ताम्बे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह उठकर उस पानी को पियें। इससे शरीर में ताजगी बनी रहेगी और शरीर ऊर्जावान रहेगा, सुबह अगर बेहतर होगी तो पूरा दिन अच्छा गुजरेगा। स्नान –  स्नान करने से शरीर की बाहरी गंदगी को दूर होती ही है साथ ही इससे शरीर में ताजगी आती है और रक्त संचार सुचारु रहता है और खून साफ़ होता है साथ ही भूख भी बढ़ती है। स्नान के लिए हमेशा ताजे पानी का इस्तेमाल करें सर्दियों के मौसम में पानी थोड़ा गर्म कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल ना करें वरना इससे त्वचा से सम्बंधित कई रोग हो सकते हैं। भगवान में ध्यान –  सुबह नहाने के बाद कुछ समय पूजा पाठ के लिए जरूर निकालें इससे मन शांत रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। पूजा करते समय अपना मन एकाग्रचित रखें और भक...